डायबिटीज़ के साथ ट्रेनिंग
पहली बात साफ़: यह पृष्ठ आपके डॉक्टर की जगह नहीं लेता। दवा, ख़ुराक और जाँच उनका काम है। ट्रेनिंग और खाना यहाँ का काम है।
कसरत क्यों मदद करती है
मांसपेशी ग्लूकोज़ इस्तेमाल करती है। ज़्यादा मांसपेशी और नियमित ट्रेनिंग से शरीर इंसुलिन का बेहतर उपयोग करता है। वज़न उठाना और चलना, दोनों की इसमें भूमिका है।
यह इलाज नहीं है और ऐसा दावा यहाँ नहीं किया जाता। पर यह वह चीज़ है जिस पर आपका नियंत्रण है।
शुरुआत में क्या ध्यान रखें
ट्रेनिंग से पहले और बाद में शुगर जाँचें, ख़ासकर पहले कुछ हफ़्ते। ख़ाली पेट भारी ट्रेनिंग न करें। पैर में कोई घाव या सुन्नपन हो तो पहले डॉक्टर को दिखाएँ।
आप कौन सी दवा लेते हैं यह बृजेश को बताएँ। कुछ दवाओं के साथ शुगर तेज़ी से गिर सकती है।
खाना, घर की रसोई से
अलग 'डाइट फ़ूड' बनाने की ज़रूरत नहीं। घर में जो पकता है उसी में बदलाव होता है: दाल और दही ज़्यादा, तला हुआ कम, और रोटी-चावल की मात्रा ठीक करना।
विस्तृत अंग्रेज़ी पृष्ठ, जिसमें इन दावों के पीछे का शोध और संदर्भ दिए गए हैं:
+91 98790 69960